JODHPUR // राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने जोधपुर सेंट्रल जेल का किया निरीक्षण

JODHPUR

JODHPUR // महिला कैदियों से संवाद कर जाना हाल, भोजन गुणवत्ता और अधिकारों पर दिया जोर

JODHPUR
JODHPUR

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहीं। अपने दौरे के दौरान वे सुबह सेंट्रल जेल पहुंची। और जेल का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में महिलाओं के प्रति बुरी सोच में बदलाव नहीं आता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो सकता।

JODHPUR
JODHPUR

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और कानून अपनी ओर से पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन समाज में व्याप्त संकीर्ण मानसिकता महिलाओं की प्रगति में बाधक बनती है, जिससे अनेक बार महिलाओं का अपमान सहन करना पड़ता है और उनके अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में सबसे जरूरी है कि समाज स्तर पर ही सोच बदलने की प्रक्रिया शुरू हो।

JODHPUR
JODHPUR

जेल निरिक्षण के दौरान राहटकर ने जोधपुर सेंट्रल जेल में महिला कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली और उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में महिला कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। इस अवसर पर सहायक कलक्टर( फ़ास्ट ट्रैक )जोधपुर मधुलिका सिंवर,उपनिदेशक महिला और बाल विकास विभाग जोधपुर समदरसिंह भाटी, सहित जिला प्रशासन ,पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // ग्राम पंचायत भौंकर में पौधारोपण और बालिकाओं का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *