चंद्र प्रकाश पुरोहित
ब्यूरोjaisalmer

**
jaisalmer , शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज रेफ ग्लोबल के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, जैसलमेर में साइंस एक्टिविटी सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया।
इस साइंस एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री महेश कुमार बिस्सा, विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष चन्दना राम एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामा राम ,श्री विक्रम सिंह जंगा, श्रीमती दीपिका रंगा, रेफ ग्लोबल की एरिया मैनेजर करिश्मा भाटी तंवर , द्वारा फीता काटकर किया गया।
JAISALMER युवा ऊर्जा और कर्मठता के प्रतीक आईदान सिंह भाटी के पुनः प्रदेश मंत्री बनने पर जैसलमेर भाजपा कार्यालय में हुवा ऐतिहासिक स्वागत।
उद्घाटन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री महेश कुमार बिस्सा ने रेफ ग्लोबल के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि “जैसलमेर जैसे सीमावर्ती एवं दुरुस्त जिलों में इस प्रकार की आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों की सोच को नया आयाम देती हैं। यह पहल जिले को विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
JAISALMER ओबीसी आयोग अध्यक्ष श्री मदनलाल भाटी का जैसलमेर में
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामा राम ने साइंस एक्टिविटी सेंटर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब छात्र विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि प्रयोगों के माध्यम से सीखकर जिज्ञासा, तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि “जब बच्चे स्वयं प्रयोग करेंगे, प्रश्न पूछेंगे और समाधान खोजेंगे, तब वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे और भविष्य में वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।”
यह उल्लेखनीय है कि रेफ ग्लोबल द्वारा जैसलमेर जिले में स्थापित की गई यह पाँचवीं साइंस लैब है, जो जिले को एक्सपेरिमेंटल (Experiential) लर्निंग डिस्ट्रिक्ट के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल विज्ञान विषय में विद्यार्थियों की रुचि बढ़ेगी, बल्कि वे व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित कर सकेंगे।सीमावर्ती जैसलमेर जिले में शिक्षा को सशक्त बनाने, बच्चों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने और विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में रेफ ग्लोबल का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है
