JAIPUR // ग्रामीणों ने जमकर किया प्रदर्शन, शमशान और तालाब को बचाने की मांग

जयपुर। बगरू विधानसभा क्षेत्र के सिराणी गांव में शमशान भूमि को निजी कंपनी के वेयरहाउस के लिए आवंटित करने पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर साफ चेतावनी दी कि इस भूमि को वापस लेने के लिए हर संभव विरोध किया जाएगा।
पूर्व एडीएम प्रभाती लाल जाट ने बताया कि इस शमशान पर वर्षों से ग्रामीणों के पूर्वजों का अंतिम संस्कार होता आया है। 2022 में “प्रशासन गांवों के संग” अभियान के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को इस शमशान भूमि के संरक्षण की मांग रखी गई थी, जिसके बाद जेडीए ने ग्राम पंचायत को आवंटन पत्र जारी किया था।
https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/
लेकिन हाल ही में जेडीए द्वारा लगभग 30 बीघा जमीन निजी वेयरहाउस को आवंटित कर दी गई, जिसमें शमशान, तालाब और चारागाह भी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वेयरहाउस बनने से बेसहारा गौवंश के लिए खाने और पानी की समस्या खड़ी हो जाएगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेडीए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए शमशान भूमि से रोड निकालकर इसे निजी कंपनियों को सौंप रहा है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
JAIPUR // जयपुर पुलिस ने पकड़ा 60 लाख डकैती का ईनामी बदमाश
JAIPUR // प्रताप नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल स्नैचर गैंग का पर्दाफाश
TONK // खजूरिया में प्रदर्शनी से मिली जनकल्याणकारी योजनाओं व संविधान की जानकारी