JAIPUR // नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा EO फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर ACB की रेड

JAIPUR

JAIPUR // पावटा-प्रागपुरा EO फतेह सिंह मीणा के खिलाफ ACB का ऑपरेशन मनी मीटिंग, 273% आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

JAIPUR
JAIPUR

ACB की बड़ी कार्रवाई। ACB ने पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में पदस्थापित अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर मारा छापा। जयपुर शहर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी विराटनगर के विभिन्न ठिकानों पर ACB की छापे मारी जारी है।

JAIPUR
JAIPUR

बता दे एसीबी ने पावटा-प्रागपुरा नगर पालिका में पदस्थापित अधिशासी अधिकारी फतेह सिंह मीणा के खिलाफ ऑपरेशन मनी मीट‍िंग चलाया गया। जिसमे जांच दौरान 273% अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है. यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञान सिंह चौधरी की अगुवाई में की गई। दस्तावेज पावटा, विराटनगर और थानागाजी से जब्त किए गए हैं।

JAIPUR
JAIPUR

फिर से बता दे की फतेह सिंह मीणा पर पद का दुरुपयोग कर 1 करोड़ 30 लाख रुपए के दो लग्जरी फ्लैट खरीदने, नीमकाथाना में 1.05 हेक्टेयर कृषि भूमि, अलवर के रघुनाथसर में करीब 15 बीघा जमीन तथा जयपुर में फार्म हाउस डेवेलप कर 80 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति निवेश करने के आरोप हैं। जिसमें प्रारंभिक जांच में आय से 273% अधिक संपत्ति पाई गई है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

JAIPUR // योग दिवस से पहले CM भजन लाल ने किया योगाभ्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *