JAIPUR // गोलमाल 5 की तैयारी शुरू, अजय-रोहित की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ

BOLLYWOOD

JAIPUR // अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ला रही है गोलमाल 5, 2026 में शुरू होगी शूटिंग और 2027 में रिलीज की तैयारी

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन के साथ उनकी जोड़ी को इंडस्ट्री की सबसे सफल जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने मिलकर गोलमाल, सिंघम, बोल बच्चन, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। अब इस हिट जोड़ी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शेट्टी और अजय देवगन एक बार फिर साथ नजर आएंगे, और यह सहयोग होगा कॉमेडी फिल्म गोलमाल के पांचवें भाग के लिए। बता दें कि गोलमाल फ्रेंचाइजी के पहले चार पार्ट्स को दर्शकों ने भरपूर पसंद किया था, और अब पांचवे पार्ट की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

सूत्रों की मानें तो स्क्रिप्ट सितंबर 2025 तक पूरी हो सकती है। कास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ एक बार फिर अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर जैसे पुराने चेहरे नजर आ सकते हैं।
फिलहाल रोहित शेट्टी मुंबई में एक्टर जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो साल 2026 की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।

BOLLYWOOD
BOLLYWOOD

इस फिल्म के बाद वे गोलमाल 5 पर काम शुरू करेंगे। जानकारी के अनुसार, गोलमाल 5 को फरवरी या मार्च 2026 में फ्लोर पर लाने की योजना है, और फिल्म 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

न्यूज़ डेस्क से तुषार शर्मा की रिपोर्ट

JAIPUR // प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा नया विभाग, 10 दिसंबर को सम्मेलन

KHAIRTHAL-TIJARA // अब दो बीघा भूमि वाले किसानों को भी मिलेगा तारबंदी पर अनुदान

KHAIRTHAL-TIJARA // प्रभारी मंत्री ने दी वंदे गंगा अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने की हिदायत

JAIPUR // जयपुर पुलिस की नकबजनी के खिलाफ कार्रवाई , 1 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *