JAIPUR // राजस्थान में भीषण गर्मी, गंगानगर 47.4 डिग्री

JAIPUR

JAIPUR // टोंक में सुबह बादल छाए लेकिन नहीं बरसी बारिश, गंगानगर और बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट जारी

JAIPUR
JAIPUR

राजस्थान के टोंक जिले में और उसके आसपास इलाको में आज सुबह बादल छाए। लेकिन बारिश की एक बूँद नहीं गिरी। वहीं दूसरी तरफ आज राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट है। मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर में तेज गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया।

JAIPUR
JAIPUR

पिछले 24 घंटो के दौरान सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर में रही, जहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो अब तक का देश में सबसे गर्म इलाका रहा। गंगानगर में शनिवार के मुकाबले रविवार को तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर दर्ज हुआ। यहां सुबह से लू चलनी शुरू हुई, जो देर रात तक चलती रही। भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर सरहदी इलाकों में रहा।

इसके बाद दूसरे नंबर पर बीकानेर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीषण गर्मी के कारण रविवार को राज्य के 8 से ज्यादा शहर लू की चपेट में रहे। तेज गर्मी से लोगों को अगले दो दिन और राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से स्टेट हेड हुलास जैन की रिपोर्ट

BANSWARA // जीजा ने की साली की हत्या, शव जंगल में गाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *