JAIPUR // चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की पत्नी प्रीति कुमारी के देवलोकगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

जयपुर में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की धर्मपत्नी प्रीति कुमारी का बीते दिन निधन हो गया।

आज उनके देवलोकगमन के उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंत्येष्टि में सम्मिलित होकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, अंतिम दर्शन कर, शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया।
साथ ही प्रार्थना की भगवान श्री राम उनकी आत्मा को शांति दे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कानून मंत्री जोगाराम पटेल, स्पोर्ट्स मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं वासुदेव देवनानी भी उपस्थित रहे और प्रीति कुमारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
जयपुर से स्टेट हेड हुलास जैन की रिपोर्ट