ISRAEL // जॉर्जिया में फंसे 61 राजस्थानी, भारत लौटने की गुहार

ISRAEL

ISRAEL // ईरान-इजराइल युद्ध के चलते जॉर्जिया में फंसे 61 राजस्थानी, भारत सरकार से की सुरक्षित वापसी की अपील

ISRAEL
ISRAEL

तीन बच्चों समेत 61 राजस्थानी जॉर्जिया में फंस गए हैं। इजराइल-ईरान के बीच शुरू हुए भीषण युद्ध के कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के विदेशों में फंसने की जानकारी मिली है। इस युद्ध के कारण कई देशों ने अपनी हवाई सेवा रद्द कर दी है। राजस्थान से जॉर्जिया गए चार्टेंड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के 61 राजस्थानी नागरिक भी इस युद्ध में फंस गए हैं।

ISRAEL
ISRAEL

इस ग्रुप में जैसलमेर के भी 3 सदस्य शामिल हैं। जैसलमेर के CA भाविक भाटिया ने सरकार को ट्वीट भी किए हैं। उन्होंने PMO, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर सहित अन्य को ट्वीट कर उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकालने की गुहार की है। इस पूरे ग्रुप को शुक्रवार को जॉर्जिया से शारजाह होते हुए भारत लौटना था। वे वहां फंस गए हैं।

ISRAEL
ISRAEL

राजस्थान टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के 61 लोगों का दल परिवार के साथ 8 जून को फ्लाइट द्वारा जयपुर से जार्जिया गया था। वहां जॉर्जिया के त्बिलिसी शहर में रेजिडेंशियल रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन था। इसमें सभी CA अपने परिवार के साथ गए थे जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। जैसलमेर के CA भाविक भाटिया ने जार्जिया से वीडियो भेजकर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जार्जिया में युद्ध जैसे हालात नहीं हैं। सभी लोग होटल में सुरक्षित हैं। मगर युद्ध के भय की आशंका से सभी लोग सुरक्षित भारत आना चाहते हैं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से न्यूज़ डेस्क गौरवी शर्मा की रिपोर्ट

TONK // वंदे जल संरक्षण अभियान पर टोंक में राउंड टेबल मीट

JAIPUR // क्या साउथ अफ्रीका तोड़ेगा 27 साल का इंतज़ार? बस 69 रन दूर ICC ट्रॉफी से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *