CHITTORGARH // चंदेरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा XUV 700 से 406.860 किलो डोडाचूरा जब्त किया

चित्तौड़गढ़ में 7 जून को चंदेरिया थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महिंद्रा XUV 700 से 406.860 किलो डोडाचूरा जब्त किया। SP सुधीर जोशी ने बताया कि कार्रवाई ASP सरिता सिंह और DSP शिव प्रकाश के निर्देशन में की गई। रोलाहेड़ा पुलिया के पास नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी SUV तेज रफ्तार से बैरिकेड तोड़कर भागी।
पुलिस टीम ने पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। वाहन से 22 प्लास्टिक कट्टों में भरा डोडाचूरा मिला। SUV पर दो फर्जी नंबर प्लेट भी पाई गईं। वाहन व डोडाचूरा जब्त कर मामला दर्ज, जांच जारी।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
चित्तौड़गढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट।
TIJARA // वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गौशाला स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न