BIKANER // शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया भवन का उद्घाटन, कहा— संस्कृत शिक्षा के लिए हो रहा नवाचार

बीकानेर में 12 जुलाई को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने नापासर के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में CM मूंधड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित कक्षा के प्रथम तल की कक्षा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने भामाशाह श्रीकिशन मूंधड़ा तथा उनके परिवार का आभार जताया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के संबंध में किए गए नवाचारों की जानकारी दी।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी डॉ. किशन उपाध्याय ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह किशन मूंधड़ा तथा सूरज देवी दिलावर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, संतोष आसोपा, देवकिशन यादव, मनोज सारस्वत तथा मनमोहन सुथार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार स्वामी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार शर्मा ने किया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट
TONK // वीर शासन जयंती पर टोंक में जैन समाज की भक्ति-भावना का उमड़ा सैलाब
BIKANER // युवा संकल्प अभियान का पोस्टर विमोचन, 11 जिलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम