BIKANER // जानलेवा हमले में घायल युवक विष्णु सियाग की मौत, मामला हत्या में दर्ज

BIKANER

BIKANER // गंगाशहर में युवक पर हमले के 10 दिन बाद मौत, हत्या के केस में तब्दील

BIKANER
BIKANER

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले हुए हमले में घायल युवक विष्णु सियाग की शुक्रवार को जोधपुर एम्स में मौत हो गई। इसके साथ ही यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है। इस मामले में तीन आरोपियों बाबूलाल जाट, रामचंद्र जाट और मनीष जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को जब्त कर लिया गया है। अन्य आरोपी राधेश्याम कुम्हार और सुखदेव जाट की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार, विष्णु सियाग और आरोपियों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। विष्णु के दोस्त राजा सोनी और बाबूलाल के बीच 40 हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था, जो हमले का कारण बना। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि चली आ रही रंजिश के चलते उसने ही हमला करवाने की साजिश रची।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

26 जून को विष्णु अपने भाई आदेश और सुरेंद्र भादू के साथ गंगाशहर आया था। वहीं राजा सोनी मिला, जिसके बाद वे सभी बद्री भैरुंनाथ मंदिर के पास पहुंचे। तभी बाबूलाल, रामचंद्र, मनीष, सुखदेव, श्रवण कुम्हार, बजरंग और सुभाष सुथार लाठी-सरिए और तलवारों से लैस होकर वहां आ धमके। आरोपियों ने विष्णु पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उस पर बोलेरो कैम्पर चढ़ा कर कुचलने की कोशिश की। हमले के बाद आरोपी उसे मरा समझ कर मौके से फरार हो गए।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // 13 वर्षों से लटकी है फायर वर्क्स मार्केट की फाइल पटाखा कारोबार संकट में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *