BIKANER // दिव्यांगजनों के लिए चिन्हीकरण शिविर शुरू

BIKANER

BIKANER // राज्य सरकार की पहल पर बीकानेर जिले में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण हेतु पूर्व चिन्हीकरण शिविर शुरू

BIKANER
BIKANER

राज्य सरकार की बजट घोषणा अनुसार राज्य में विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता और पात्रतानुसार कृत्रिम अंग एवं सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए दिव्यांगजनों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाकर उन्हें लाभान्वित किये जाने के लिए विशेष योग्यजन शिविरों का आयोजन आज को शुरू हुआ।

सभी उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 9.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक किया गय। इसके तहत दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन पीपीओ अथवा आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो लेकर उपस्थित होना है। इसके पहले दिन बुधवार को जिले के सभी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर आयोजित हुए। उनमें 146 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

दिव्यांगजनों को आगामी कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर में पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग अथवा सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा। आज बीकानेर ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नापासर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्बलू, श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रीडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तोलियासर, कोलायत ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हदां, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दियातरा, बज्जू ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

केन्द्र बरसलपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरासर, खाजूवाला में उपजिला चिकित्सालय खाजूवाला, पुगल ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डेलीतलाई, नोखा ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बादनू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरासर, पांचु ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूलवास सिलवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भादला, लूणकरणसर ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुनसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भीखनेरा में उक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे।

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // खेजड़ी कटाई पर जन आक्रोश, 14 जून को धरना

BIKANER // रविवार को बीकानेर आएंगे जल संसाधन मंत्री रावत

BIKANER // संस्था आधार पोर्टल पर पंजीयन अब अनिवार्य

BIKANER // धरणीधर मंदिर में हरित योग का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *