BIKANER // रविवार को बीकानेर आएंगे जल संसाधन मंत्री रावत

BIKANER

BIKANER // ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण

BIKANER
BIKANER

जल संसाधन और जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत 15 जून को सायं 6:30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री रावत 16 जून को प्रातः 8:30 बजे सर्किट हाउस में विभागीय बजट घोषणाओं में प्रस्तावित और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रातः 9:30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर डिग्गी 13 एसएचएम जाएंगे और यहां वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न पैकेज कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

प्रातः 11 बजे यहां से प्रस्थान कर आरडी 750 इंदिरा गांधी मुख्य नहर एस्केप रिजर्वायर-खाजूवाला पहुंचेंगे तथा आरडी 750 इंदिरा गांधी मुख्य नहर एस्केप रिजर्व वायर का निरीक्षण करेंगे। यहां से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर आरडी 858/860 इंदिरा गांधी मुख्य नहर कोलायत पहुंचेंगे तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत वीर तेजाजी लिफ्ट के स्प्रिंकलर कार्यों और स्काडा प्रणाली कार्यों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:30 बजे यहां से प्रस्थान कर बज्जू केनाल कॉलोनी पहुंचेंगे तथा यहां से दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // बीकानेर में भाजपा ने प्रदर्शनी से शुरू किया अमृतकाल उत्सव

BIKANER // बीकानेर में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *