BIKANER // राज्यपाल श्री गुलाबचंद  कटारिया बीकानेर दौरे पर

BIKANER

BIKANER // पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बीकानेर पहुंचे, नाल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

BIKANER
BIKANER

BIKANER – बीकानेर में आज माननीय राज्यपाल पंजाब और प्रशासक यू.टी. चंडीगढ़ श्री गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार सुबह नाल एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँ उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। यहां पहुंचने पर श्री कटारिया की श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सिंह सागर, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, डॉ लोकेश ललित चतुर्वेदी, सत्य प्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, महावीर रांका, मोहन सुराणा, गोकुल जोशी, नारायण चौपड़ा, भगवान अग्रवाल, गोपाल गहलोत, श्याम सुंदर चौधरी, विनोद बाफना, अशोक प्रजापत, सुभाष मित्तल, विनोद धामुका, दीपक पारीक, संपत पारीक, पुनीत शर्मा, गोपाल अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके भेंटकर उनकी आगवानी की।

राज्यपाल महोदय नाल एयरपोर्ट से रानी बाज़ार स्थित रिद्धि सिद्धी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। रिद्धि सिद्धी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद श्री कटारिया सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका आमजन से मिलने का कार्यक्रम है। शाम को 4.50 बजे राज्यपाल महोदय सर्किट हाउस से रवाना होकर शाम 05 बजे रविंद्र रंगमंच पर श्री ओम आचार्य की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

https://x.com/zeerajasthan_

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

बीकानेर से शिव तवनिया की रिपोर्ट

BANSWARA // बांसवाड़ा में हुई घटना में दूसरा आरोपी गिरफ्तार।

BANSWARA // महाराणा प्रताप जयंती पर बांसवाड़ा में निकली शोभायात्रा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *