BARI // बारहमासी पीपल के पास सेवादल कार्यालय में बैठक, आगामी आवासीय शिविर की तैयारियां और SIR पर विरोध

कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों की बैठक सेवादल कार्यालय हथियापौर,बारहमासी पीपल के पास आयोजित की गई। जिसमें “संगठन सृजन प्रशिक्षण अभियान” के तहत आगामी 21 से 23सितंबर 2025 तक चलने वाले आवासीय शिविर की तैयारियों एवं तिथियों पर विचार-विमर्श किया गया| वही कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने सभी सेवादल पदाधिकारियों से आगामी शिविर में अपनी-अपनी भागीदारी देकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ने की बात कही।

महिला सेवादल जिला प्रभारी रोशनी शिवहरे, जिलाअध्यक्ष महिला सेवादल शबनम खां और जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड सेवादल सोनू यादव ने भी कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर अपने-अपने विचार रखे। वहीं बैठक के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लोकतंत्र के खिलाफ बताकर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामेंद्र मीणा,अनिल अरेला,महादेव मीणा,अभिषेक यादव जिला महासचिव सेवादल,सुशीला,वैजयंती,ध्रुव शुक्ला,महादेव मीणा,केशव मीणा,हरिसिंह पहाड़िया,अजय मीणा,राम अवतार शर्मा,शिब्बू लोधा,लोकेंद्र सिंह कंडेरा,चंद्रकांत जाटव समेत बड़ी संख्या में तमाम कांग्रेस संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
SAGWARA // देशभक्ति के रंग में सागवाड़ा, महिपाल खेल मैदान में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
