BARI// राष्ट्रीय राजपूत महासेना संगठन ने डॉ.रामकेश सिंह को किया सम्मानित

यंग एंडोक्राइन अचीवर अवार्ड प्राप्ति के उपरांत रविवार को धौलपुर आगमन पर डॉक्टर रामकेश सिंह परमार का श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना संगठन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर और माला एवं साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। अमित परमार नाहरपुरा के कहा कि डॉ रामकेश स्वास्थ के क्षेत्र में विशेषकर धौलपुर के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और देश में भी धौलपुर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस के लिए उनको शुभकानाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर श्री राष्ट्रीय राजपूत महासेना संगठन संस्थापक अमित परमार नाहरपुरा, क्षत्रिय करणी सेना जिला संरक्षक प्रेम सिंह टोंटरी, जिला राजपूत सभा धौलपुर के युवा जिला अध्यक्ष विनय परमार, शिवम् सिंह नागर,मानू सिंह, राधेश्याम सिंह परमार , गिर्राज सिंह पिपरौन, रामप्रवेश परमार लहकपुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARI// हिंदी दिवस पर काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन
BARI// कांग्रेसियों ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत
