BARI // विहिप राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने किया अपना घर आश्रम का दौरा

BARI

BARI // धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा, सेवाओं की सराहना

BARI
BARI

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने शनिवार को धौलपुर जिले के बाड़ी क्षेत्र में स्थित “अपना घर सेवा समिति आश्रम” का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां रह रहे प्रभुओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

BARI
BARI

बंसल के साथ बृज प्रांत संगठन मंत्री राजेश, विहिप जिला अध्यक्ष सत्येंद्र भारद्वाज, प्रांत परियोजना प्रमुख राम प्रकाश, रिंकू सिंह, जिला बजरंग दल प्रमुख सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने “अपना घर आश्रम” के संरक्षक कमलेश आर्य, मनोज मोदी और अन्य पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने आश्रम में रहने वाले निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ और असहाय लोगों के लिए की जा रही सेवाओं की सराहना की। इस मौके पर अपना घर कार्यकर्ता और मातृशक्ति की महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

https://x.com/rajsthan15735

BARI
BARI

इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री वैद्य गिरीश कुमार शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष महेश भटेले, तथा जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह पचौरी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों का संबोधन और स्वागत करते हुए धौलपुर आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और रचनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी दी।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/

TONK // टोंक में इंद्रध्वज महामंडल का समापन विश्वशांति महायज्ञ व रथयात्रा के साथ

BIKANER // सरदार शहर में विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *