BARI // निस्वार्थ सेवा भावना से गौवंश की देखभाल करने वाले गौसेवकों का तिलक कर सम्मान

गौसेवा में निस्वार्थ भाव से तत्पर गौसेवकों का विश्व हिंदू परिषद द्वारा सम्मान किया गया। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से नेवी पब्लिक विद्यालय के पास एक घायल बछड़े की टांग में बहुत अधिक गहरा घाव था। जिसमें कीड़े लगे हुए थे।

गौ सेवकों ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायल बछड़े का तुरंत उपचार किया। गौ सेवकों की निस्वार्थ सेवा भावना को देखकर विश्व हिंदू परिषद के जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह पचौरी और नगर अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र शर्मा ने सभी गौसेवकों का तिलक कर एवं भगवा पटका पहनाकर सम्मान किया एवं गौ सेवा संघ के समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया।
गौ सेवा संघ टीम लगातार कई वर्षों से निस्वार्थ भावना से बेसहारा, लावारिस, बीमार, घायल गौवंशों एवं अन्य जीव जंतुओं का इलाज निरंतर समर्पण भाव से कर रही है। इस अवसर पर बृजेश राजपूत, सचिन डोयला, अन्नू, विवेक शिवहरे,अजय कसाना समेत कई गौसेवक उपस्थित रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट