BARAN // बारां में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान सम्पन्न

BARAN

BARAN // शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी की उपस्थिति में बारां में हुआ जल संरक्षण अभियान

BARAN
BARAN

बारां में जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “वन्दे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान” कार्यक्रम का आयोजन आज बारां जिले के सम्बलपुर में किया गया। कार्यक्रम में जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जैसे महत्त्वपूर्ण संदेशों को जनमानस तक पहुंचाया गया।

BARAN
BARAN

इस अवसर पर बारां जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवसी, शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर, जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, सीओ राजवीर सिंह चौधरी, DFO अनिल यादव, सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

BARAN
BARAN

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण की महत्ता पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला तथा सभी उपस्थित आमजन से आह्वान किया। जल को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

आयोजन के समापन पर पौधारोपण भी किया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया। प्लास्टिक व पॉलिथीन को लेकर हमारी डबल इंजन की सरकार अब प्रोडक्ट जहां तैयार होता है। उसको कानूनी शिकंजे में लेकर फेक्ट्री के ताला लगाकर सम्बंधित व्यपारियों पर क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी । भजनलाल शर्मा सरकार जल व पर्यावरण जो मानव की मूलभूत आवश्यकता हैं। इसके बचाव व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और आगामी समय मे पर्यावरण की सुरक्षा व जल संकलन के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // पत्रकार संजय बागड़ी को मिला भारत श्री सम्मान 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *