BARAN // बाराँ से शुरू हुआ वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

BARAN

BARAN // राजस्थान में जल संरक्षण की नई पहल, बाराँ में मंत्री ओटाराम देवासी ने की अभियान समीक्षा और दिया जन आंदोलन का संदेश

BARAN
BARAN

बाराँ में गुरुवार को आयोजित बैठक में ग्रामीण विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

BARAN
BARAN

बैठक में बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। राज्य सरकार ने इस अभियान को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगादशमी के अवसर पर शुरू कर जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत कलश यात्राएं, जलाशयों की पूजा, जल स्रोतों की सफाई और पारंपरिक जल संरचनाओं का पुनरुद्धार शामिल है। मंत्री देवासी ने मीडिया से बातचीत में समाज के हर वर्ग की भागीदारी की अपील की और जल स्वावलंबन की दिशा में इसे क्रांतिकारी कदम बताया।

इस दौरान ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ और नशा मुक्ति अभियान के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

BARAN // दांता साहेब परिसर में प्लास्टिक हटाने का अभियान चला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *