BARAN // बारां में 3.45 करोड़ के मादक पदार्थों का अग्नि से नष्टीकरण

BARAN

BARAN // बारां पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 3 करोड़ 45 लाख से अधिक के नशीले पदार्थ जलाकर किए नष्ट, अब तक कुल 31 करोड़ से अधिक का नष्टीकरण

BARAN
BARAN

BARAN – राजस्थान के बारां जिले में आज जिला पुलिस और औषधि व्ययन समिति की बड़ी कार्रवाई के तहत 3 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये कीमत के जब्तशुदा मादक पदार्थों और उपकरणों का रिजर्व पुलिस लाइन बारां में अग्नि द्वारा नष्टीकरण क्र दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि यह कार्रवाई NDPS एक्ट 1985 के तहत की गई है, जिसमें स्मैक, गांजा, डोडा चूरा और अन्य नशीले पदार्थ शामिल थे। उन्होंने इस मामले में जब्त

पदार्थों का विवरण इस प्रकार बताया जिसमे:
स्मैक: 390 ग्राम से अधिक है, अनुमानित कीमत ₹78 लाख
गांजा: 109 किलोग्राम, कीमत ₹54 लाख से अधिक

BARAN – डोडा चूरा: 1421 किलो से ज़्यादा, कीमत ₹2.13 करोड़ साथ ही स्मैक सेवन के उपकरणों को भी नष्ट किया गया। चौधरी ने कहा कि यह नष्टीकरण भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 15 से 30 मई 2025 तक चलाए गए विशेष राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। पिछले जो नष्टीकरणों की जानकारी इस प्रकार है, इससे पहले-20 सितम्बर 2024 को ₹21.13 करोड़ के मादक पदार्थ 25 जनवरी 2025 को ₹6.54 करोड़ के पदार्थों का नष्टीकरण किया गया था।

BARAN – कुल मिलाकर, सितम्बर 2024 से मई 2025 के बीच अब तक 564 मामलों में ₹31.14 करोड़ के अवैध पदार्थों को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

JAIPUR // शातिर चोर व खरीददार के कब्जे से चार पानी की मोटर बरामद की

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *