BARAN // बारां कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, भोजन गुणवत्ता जांची और छात्राओं से की बातचीत

बारां जिले के किशनगंज ब्लॉक में जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और फसल खराबे का जायजा लिया। कलक्टर ने ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया। बाकी प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किशनगंज एसडीएम कार्यालय का अवलोकन किया। पत्रावलियों के संधारण, कर्मचारियों की उपस्थिति और रजिस्टरों की जांच की। कलक्टर ने कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने राजकीय जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने छात्राओं के लिए बने भोजन का स्वाद लेकर उसकी गुणवत्ता परखी और छात्राओं से आत्मीय संवाद भी किया। कलक्टर ने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली और विद्यालय प्रशासन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
कलक्टर अकोदिया क्षेत्र में भी पहुंचे, जहां उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट
BARAN // सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन सेवा सरोकार दिवस के रूप में मनाया गया