BARAN // सांसद दुष्यंत सिंह का जन्मदिन सेवा सरोकार दिवस के रूप में मनाया गया

BARAN

BARAN // कवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा खिलाया और शिव शांति आश्रम में जलाभिषेक किया

BARAN
BARAN

कवाई, भाजपा मंडल कवाई द्वारा गुरुवार को शिव शांति आश्रम पर सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन को सेवा सरोकार दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण गौशाला में गायों को चारा खिलाने से हुई। कार्यकर्ताओं ने गुड़, खल, चारा और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। सरपंच गिरिराज नागर ने बताया कि यह पहल सांसद दुष्यंत सिंह के समाजसेवा के आदर्श को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

BARAN
BARAN

इसके बाद शिव शांति आश्रम में नर्मदेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुख्य वक्ता राधेश्याम सिरोहिया ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह का जीवन सादगी और सेवा भाव से परिपूर्ण है और वे असहाय, शोषित, पीड़ित, वंचित और दलित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत हैं। सत्यनारायण मित्तल ने बताया कि सांसद ने क्षेत्र के हर कोने में विकास कार्य कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा है।

अध्यक्ष विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मिलकर क्षेत्र की पहचान मजबूत की है और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया कार्यक्रम में मंडल कार्यसमिति द्वारा पंचायतवार कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी प्रमुखता से रखी गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

इस अवसर पर दडा सरपंच अजय सिंह चौधरी, योगेश गोतम, जयप्रकाश मित्तल, भूपेश मंगल, आशीष शर्मा, प्रदीप नागर, विष्णु चक्रधारी, प्रकाश सुमन, धनराज सुमन, अजय शर्मा, सुरेश जैन, कृष्ण मुरारी मीणा, कुलदीप मीणा बरला, धारासिंह मीणा, नरेंद्र जांगिड, हरिप्रताप, रामहेत नागर, भंवर लाल भार्गव, नरोत्तम कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, चंचल नागर, सत्यनारायण सहरीया, राधेश्याम कुशवाहा, गोपीचंद मीणा, पवन नागर, देवीशंकर चौधरी, अल्ताफ भाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

BARAN // सांसद दुष्यंत सिंह ने जन्मदिन पर किया समाजसेवा का काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *