BARAN // अटरू में जनसमस्याओं के समाधान को लेकर MLA बेरवा का दौरा

BARAN

BARAN // अटरू में जल भराव और निर्माण कार्यों पर MLA राधेश्याम बेरवा ने की समीक्षा बैठक, दिए शीघ्र निस्तारण के निर्देश

BARAN
BARAN

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की समीक्षा हेतु आज अटरू में विधायक राधेश्याम बेरवा ने व्यापक दौरा किया। उन्होंने पहले उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।

BARAN
BARAN

इसके पश्चात क्षेत्र में जल भराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके पर जाकर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। राजकीय अस्पताल अटरू में जल भराव की समस्या को तुरंत हल करवाया। जिससे मरीजों और आमजन को राहत मिली। दौरे के दौरान बुद्ध सागर तालाब, खेल स्टेडियम, महिला पार्क और हनुमान मंदिर क्षेत्र में निर्माण कार्यों में आ रही समस्याएं सामने आईं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रयास आरंभ कर दिए गए हैं।

BARAN
BARAN

इस दौरे में अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अतुल पारीक, प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन गंदोलिया, रामराज वैष्णव, अशोक मीणा, संजय दायमा, हरीश गालव, रोहित नागर, अनिल गौतम, सुरेश बघेरवाल, देवी लाल ओड, शशिकांत शर्मा, मन गालव, धीरू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

BIKANER // पेमासर में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत पौधारोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *