BARAN // कवाई में भाजपा मंडल द्वारा मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती, संकल्प से सिद्धि संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार

भारतीय जनता पार्टी मंडल कवाई द्वारा रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती वह संकल्प से सिद्धि की संगोष्ठी के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा ने बताया की डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश में सबसे कम उम्र में 33 वर्ष में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने वह एक प्रखर वक्ता राष्ट्रवादी रहे। संकल्प से सिद्धि मोदी सरकार गरीबों के उत्थान में लगातार कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर आमजन को राहत प्रदान कि है इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित जी नागर, राधेश्याम सिरोहिया, सतनारायण मित्तल अजय चौधरी, गिर्राज नागर, आशीष शर्मा, संदीप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विष्णु भाया जैसे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बारा से राजेश कुमार कवाई की रिपोर्ट
BANSWARA // मोहर्रम पर बांसवाड़ा जिले में ताजियों का जुलूस और फातिहा