BANSWARA // CM भजनलाल शर्मा बोले – किसान अन्नदाता ही नहीं, अब ऊर्जा दाता भी बनेगा

BANSWARA मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बांसवाड़ा पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था किसान का उत्थान नहीं होगा तो देश का उत्थान नहीं होगा। आपने देखा आज प्रधानमंत्री ने किसान निधि की 20 वीं किश्त खातों में आ गई। उन्होंने कहा था न खाऊंगा न खाने दूंगा। मैं वागड़ की इस धरा को नमन करता हूं।

यहां की खूबसूरती को देखने दूर दूर से लोग आते हैं। मैंने हरियाली देखी तो मन प्रसन्न हो गया। मानगढ़ धाम शौर्य का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री का वागड़ का गहरा नाता है। वो यहां की समस्याओं को जानते हैं। वो हमेशा यहां के विकास के लिए कहते हैं और हम यहां वो काम करते हैं। किसानों को बधाई देता हूं उनके खातों में पैसा आया।नरेंद्र मोदी से पहले कोई किसानों के बारे में सोचता था क्या।
BANSWARA आज हम किसान के विकास के लिए काम कर रहे हैं। 26 हजार आवास लाभार्थियों को आज सौंपे गए हैं। केंद्र सरकार 6 हजार रुपए देती हैं उसमें हमने 3 हजार जोड़े हैं। आने वाले समय में राशि 12 हजार तक करेंगे। किसान आज अन्नदाता है आगे किसान ऊर्जा दाता भी बनेगा। इस वागड़ के लिए लगातार योजना बना रहे हैं। पर्यटन विकास के लिए डीपीआर बन रही है। हम राजीविका के माध्यम से बहनों को आगे बढ़ा रहे हैं। लगातार हम काम कर रहे हैं। लेकिन निवेदन हैं कि यहां कुछ लोग ऐसे हैं जिनका कभी गरीबी से वास्ता नहीं रहा। पहले मुख्यमंत्री ने मंच से लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से वाराणसी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखा, इसके बाद राज्यस्तरीय कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री का हल, पेंटिंग और तीर कमान देकर सम्मान किया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels/
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // अग्रवाल महिला मंडल ने मनाया पारंपरिक तीज महोत्सव