BANSWARA // परतापुर गौशाला में संतों और गोसेवकों की गोष्ठी सम्पन्न

BANSWARA

BANSWARA // हर घर में हो गौ माता, संतों ने की राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा के परतापुर शहर में सर्वेश्वर गौशाला में गोसेवकों की गोष्टी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौशाला के मयंक डाबी ने बताया की गोष्टि कार्यक्रम में बांसवाडा डूंगरपुर दोनो जिलों के गो सेवको ने बड़ी संख्या में भाग लिया, इसके साथ ही तलवाड़ा गौशाला से रघुवीर दास महाराज, खड़कदा से कमलेश शास्त्री, वीरेंद्र सिंह वमासा, अनुराग संघवी, एडवोकेट पुष्पेंद्र त्रिपाठी, सर्वेश्वर गौशाला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांचाल, आदि उपस्थित रहे।

BANSWARA
BANSWARA

कार्यक्रम में गौ सेवा का संकल्प दिलवाया व सभी उपस्थित संतो व गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की इस दौरान रघुवीर दास जी महाराज द्वारा दिए गए उद्बोधन में कहा गया कि, यदि हमारे पास बड़े बड़े बंगले हो गाड़िया हो, या देश मे कितना भी विकास हो जाए लेकिन आपके घर पर गौ माता नही है तो, वह कुछ काम का नही है।

महराज जी ने बताया कि हर घर मे एक गौ माता व एक गौ भक्त ज़रूर होना चाइये तब जाकर भारत का देश आगे बढ़ेगा। साथ ही खड़कदा गौशाला से पधारे कमलेश जी शास्त्री जी ने कहा कुछ लोग सनातन समाज को तोड़ने की बात कर रहे है, वो कभी सफल नही होगे, सनातन धर्म मे कोई जाति नही है, हमे जातियों में नही बाटना है, हमारी जातिया अलग हो सकती है लेकिन हम सब सनातनी है, वही महाराज जी ने उदाहरण देते हर कहा कि अपने घर मे मसालिये के डिब्बे में रखे मसाले अलग अलग हो सकते है लेकिन लेकिन मसालिया एक ही होता है, ओर जब तक सभी मसालों को मिलाएंगे नही तब तक उसका टेस्ट बेस्ट नही होगा, इसलिए जातियों में नही बटे। कार्यक्रम संचालन विजय शर्मा ने किया व आभार दीपक सोनी ने माना।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

TONK // गुरु बिना जीवन अधूरा: टोंक में आचार्य वर्धमान सागर की धर्मसभा

BARAN // पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक दौरा, गांवों में फैली गंदगी देख जताई नाराजगी

BANSWARA // गढ़ी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी संघ के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *