BANSWARA // परतापुर में उपजिला स्वास्थ्य केंद्र की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

बांसवाड़ा में परतापुर गढ़ी नगरपालिका क्षेत्र में उपजिला स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की लंबे समय से मांग चल रही थी। जिसके बाद भाजपा सरकार की बजट घोषणा में। परतापुर गढ़ी को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की घोषणा की गई।

वही अब स्वास्थ्य केंद्र परतापुर में न बनाते हुए। गढ़ी से आगे भंडारिया तालाब के पास में उप जिला स्वास्थ्य केंद्र को बनाने के लिए जगह का चयन किया गया है। जिसके बाद लगातार परतापुर नगरवासियों का विरोध है। लंबे समय से उक्त मांग परतापुर की है।
अब गढ़ी में उप जिला स्वास्थ्य केंद्र बना जा रहा है। जो कि गलत है। जिसको देखते हुए आज परतापुर नगरवासियों ने व व्यापरियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर इसका विरोध करते हुए। गढ़ी तहसीलदार को ज्ञापन सौपा व उपजिला स्वास्थ्य केंद्र को परतापुर में बनाए जाने की मांग की,जिसमे बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BIKANER // जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत काव्य सम्मेलन का आयोजन