BANSWARA // बांसवाड़ा के सोगपुरा में ट्रांसफार्मर फटने से फैला हाई वोल्टेज करंट, युवक की मौत और कई घायल

बांसवाड़ा के सोगपुरा मे आग लगने से करंट फैल गया। हादसे में 35 साल के मगनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे मोहल्ले मैं लगे ट्रांसफार्मर से तेज आवाज आई, इसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगते ही आसपास के घरों में हाईवॉल्टेज करंट फैल गया। लोग डरकर घरों से बाहर भागे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। बिजली गुल हो गई। घर के अंदर जाकर देखा तो मगनलाल जमीन पर पड़ा था। उसकी पत्नी मणि देवी और पड़ोस में रहने वाली गल देवी को भी करंट के झटके लगे। मगन को बागीदौरा अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग हाई वॉल्टेज से लगी। करंट तेजी से घरों में फैल गया। कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आए दिन शॉर्ट सर्किट होता था। कई बार शिकायत की गई थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतक के एक बेटा और एक बेटी हैं। वह खेती और पशुपालन से परिवार चलाता था। परिजनों ने कलिंजरा थाने में मामला दर्ज करवाया है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BANSWARA // हाइवे लूट गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन