BANSWARA // पहल्गाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के बाद, गढ़ी परतापुर में निकली विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा, सेना के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

बांसवाड़ा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जो साहस और पराक्रम दिखाया और पाकिस्तान को व आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए मुंहतोड़ जवाब दिया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सेना के सम्मान में देश के कोने कोने में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसी क्रम में आज गढ़ी में विधानसभा स्तरीय तिरँगा यात्रा निकाली गई।

गढ़ी राव सर्कल से शुरू होकर, गढ़ी परतापुर मुख्य बाजार से होते हुए, नगरपालिका कार्यालय पहुची। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग सेना के सम्मान में हाथों में तिरंगा लिए देश भक्ति के गीत व नारे लगाते हुए दिखाई दिए।
कार्यक्रम में गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राव, मनहोर त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील आचार्य, पार्षद मानसिह राठौड़ व बोहरा समाज के लोग सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एव समस्त संघठनो के लोग मौजूद रहे। और भारतीय सेना का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BANSWARA // टीएसपी ओबीसी आरक्षण विवाद पर बांसवाड़ा में जोरदार विरोध