BADI // बाड़ी: त्योहारों से पहले अतिक्रमण हटाने की मांग, भाजपा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने SDM को सौंपा ज्ञापन

बाड़ी मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हो रहे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। साथ ही उपखंड अधिकारी से मांग की,आगामी त्यौहारों को देखते हुए शहर में से अतिक्रमण को हटाया जाए,जिससे लोगों को आवागमन करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

बाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने कहा, कि शहर में पुरानी सब्जी मंडी,सरकारी आयुर्वेदिक औषधालय,इस्लामिया स्कूल सहित शहर के सभी मुख्य मार्गों और चौराहों पर से अतिक्रमण हटाकर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाया जाए,साथ ही उन्होंने नगरपालिका पर इस पूरे में मामले संलिप्त होने की बात कही।
साथ ही पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव ने भी नगरपालिका पर कोताही बरतने के आरोप लगाए।साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने को लेकर बात कही। इस मौके पर वंदना शिवहरे मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, नरेश यादव, सतीश प्रजापति, नितिन शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, भेदा कुशवाहा, सचिन बंसल, महेंद्र सिंह यादव, मोहन कुशवाहा, दीनदयाल कुशवाहा, रवि कुशवाह, मंथन मित्तल, निखिल गोयल,जितेंद्र गर्ग, गया प्रसाद कुशवाह, मनोज कोली, धनंजय शर्मा और रामकुमार कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
TONK // सीयूईटी में टोडा रायसिंह के दीपक मीणा का चयन, विद्यालय में सम्मान समारोह