BADI // ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बाड़ी में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा

BADI

BADI // वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, समाज में देशप्रेम का संदेश

BADI
BADI

बाड़ी ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के सम्मान में आज नगर में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के इस आयोजन में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए और 51 फीट लंबा भव्य तिरंगा लेकर शहर की सड़कों पर कदम से कदम मिलाकर देशप्रेम का अद्भुत उदाहरण दिया। यह गौरवपूर्ण यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से आरंभ होकर गांधी पार्क, किला गेट पर संपन्न हुई।

BADI
BADI

पूर्व भारतीय सैनिकों की दलबल सहित उपस्थिति ने इस यात्रा को और भी गौरवान्वित कर दिया। यात्रा में भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच सहित अनेकों सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भाईचारे के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

BADI
BADI

इस अवसर पर पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़ी विधायक जसवंत सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक रानी सिलौटिया, जिला महामंत्री अनिल गोयल, जिला मंत्री मदन कोहली, जिला प्रभारी हरेंद्र, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के संयोजक वंदना शिवहरे एवं सहसंयोजक धनंजय शर्मा, प्रदीप भारद्वाज ने कार्यक्रम को कुशलता से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, पूर्व जिला प्रमुख दुर्गसिंह अंदाना, डॉ. शिवदयाल मंगल, राधेश्याम गर्ग, एडवोकेट अंजनी पाराशर, शिवशंकर बिंदल, गिरीश वैद्य, सहित दर्जनों प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महिलाओ ने भी इस आयोजन में उत्साह दिखाया। सरोज मंगल, डॉ. निरमा, नीतू सिंघल, नाजिया खान, कमलेश गर्ग, शिप्रा गर्ग, इंदिरा गोयल सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के समापन पर संयोजक वंदना शिवहरे ने सभी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं समस्त सर्व समाज का हार्दिक धन्यवाद किया।यह तिरंगा यात्रा न केवल देशप्रेम की भावना को प्रबल करती है, बल्कि समाज को एकजुट करने का प्रेरणादायक संदेश भी देती है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

BARAN // मोठपुर पुलिस की कार्रवाई: 11 चोरी की बाइकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

KHAIRTHAL-TIJARA // भिवाड़ी में महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियां शुरू, राजपूत सभा की बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *