Alwar//मुख्य जिला कार्यकारी अधिकारीसालूखे गौरव रविंद्र द्वारा ग्राम पंचायतो का किया गया औचक निरीक्षण

Alwar//सभी ग्राम विकास अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए
Alwar// मालाखेड़ा पंचायत समिति का अलवर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Alwar//जिला परिषद A. O प्रशांत गुप्ता ने बताया कि पंचायत समिति के कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य जिला कार्यकारी अधिकारी सालूखे गौरव रबिन्द्र द्वारा ग्राम पंचायतो का औचक निरीक्षण किया गया! जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और पंचायत स्तर पर जवाबदेही तय हो, यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।मुख्य जिला कार्यकारी अधिकारी सालूखे गौरव रविंद्र द्वारा पंचायतों का औचक निरीक्षण कर विकास अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश देना यह दर्शाता है कि प्रशासनिक कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से कार्यालय समय पर खोलने, राज्य सरकार की योजनाओं को सही ढंग से लागू करने, और विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया है।इसके अलावा रिकवरी आदेशों को समय पर लागू करने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी!
https://www.instagram.com/?hl=en