ALWAR // रैली का उद्देश्य: युवतियों में सामाजिक मुद्दों के प्रति सजगता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना देना

अलवर जिले में इब्तिदा संस्था के संघर्ष महिला मंच की ओर ग्राम घेघौली में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, और अन्य सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
रैली में लगभग 50 से 60 महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों के हाथों में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, “पानी है तो कल है”, “हरियाली लाओ, जीवन बचाओ”, “मृत्यु भोज बंद करें” जैसे प्रभावशाली संदेशों वाले पोस्टर थे। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गांव में पदयात्रा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ALWAR // कार्यक्रम में इब्तिदा संस्था की फेडरेशन सपोर्ट कोऑर्डिनेटर बरफिना जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य गांवों में इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवतियों में सामाजिक मुद्दों के प्रति सजगता और सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना है।इस अवसर पर संघर्ष महिला मंच की फील्ड कोऑर्डिनेटर रेखा जी, ग्राम पंचायत सरपंच गणेश जी, आजीविका सखी, मिसरो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमल, संतरा, मुफीदा, पूजा, सोनू, पिंकी, ANM सरोज चौधरी, मंजू व अन्य स्थानीय महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
BIKANER // प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना-जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
BARAN// जनता की हुंकार: कवाई पहुंची नरेश मीणा की जन क्रांति यात्रा, फूलों और नारों से हुआ स्वागत
BANSWARA// घरेलु से कोमर्शियल गैस सिलेंडर में हो रही थी अवैध रिफिलिंग