ALWAR // PWD का ‘सुस्मा अभियान’: ₹300 में मिलेगा ISI मार्का हेलमेट

ALWAR

ALWAR // रक्षाबंधन पर PWD की खास पहल, बहनों से भाइयों को मिलेगा सुरक्षा का उपहार

ALWAR
ALWAR

अलवर राजस्थान में सड़क सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ‘सुस्मा अभियान चलाया जाएगा। सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान’ पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को अलवर के नगर बगीची स्थित स्काउट एंड गाइड कार्यालय में डाइट के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।

ALWAR
ALWAR

कार्यक्रम में PWD की कनिष्ठ अभियंता अक्षिता सैनी ने बताया। इस बार रक्षाबंधन के मौके पर विभाग एक विशेष और संवेदनशील पहल करने जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को सुरक्षा के साथ जोड़ते हुए विभाग द्वारा ISI मार्का स्टील हेलमेट महज ₹300 में उपलब्ध कराए जाएंगे। राखी से एक दिन पहले बहन अपने भाई को हेलमेट भेंट कर उसकी सुरक्षा की कामना करेगी। वहीं भाई भी अपनी बहन को हेलमेट देकर उसे सुरक्षित यात्रा का तोहफा देगा।”

यह पहल दोपहिया चालकों में सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठा और भावनात्मक जुड़ाव है। हेलमेट जिसकी बाजार कीमत ₹1500 तक होती है, विभाग द्वारा सब्सिडी पर केवल ₹300 में उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक अलवर जिले में 100 से अधिक लोग अभियान से जुड़ चुके हैं। PWD इस अभियान को विभिन्न स्थानों और NGOs के सहयोग से लगातार आगे बढ़ा रहा है। इसे जल्द ही राज्य भर के स्कूल और कॉलेजों में विस्तार देने की योजना है। यह न केवल एक जागरूकता अभियान, बल्कि जन-जन को सुरक्षा के महत्व से जोड़ने वाली रचनात्मक पहल बनती जा रही है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

AUOTMOBILES // टेस्ला की मुंबई में एंट्री, भारत में इलेक्ट्रिक कार क्रांति की शुरुआत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *