ALWAR // मालाखेड़ा में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत हुआ निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम

ALWAR

ALWAR // मालाखेड़ा में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम: पर्यावरण संरक्षण पर जोर

ALWAR
ALWAR

अलवर के मालाखेड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मालाखेड़ा सहायक अभियंता हितेश कुमार ने बताया। मंगलवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मालाखेड़ा कस्बे में निशुल्क जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ALWAR
ALWAR

इस कार्यक्रम में सहयोगी संस्था स्टूडेंट रिलीफ सोसायटी (ISA) और जल जीवन मिशन अलवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए। प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया। इसके स्थान पर कागज के गिलासों का प्रयोग कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर आमजन को वर्षा जल संचयन और घरेलू स्तर पर पानी की बचत के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही सफाई के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए श्रमदान भी किया गया। जिससे स्थानीय लोगों में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही और इसे जल संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

ALWAR // महुआ खुर्द में 180 किसानों को निशुल्क बाजरे की थैलियां वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *