ALWAR // सरिस्का टाइगर रिज़र्व की सदर रेंज में कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला

अलवर जिले के सरिस्का टाइगर रिज़र्व की सदर रेंज में कल शाम कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला। जिसे देख पर्यटक जैसे वक्त में खो गए। घने जंगलों की खामोशी को चीरते हुए जब ST-21 ‘युवराज’ ने कदम बढ़ाए। तो उसकी शाही चाल और गूंजती मौजूदगी ने सबका मन मोह लिया।

युवराज की शानदार साइटिंग। कुछ ही पलों में सफारी जीपों की नज़रें उसी पर टिक गईं। पर्यटकों के चेहरे पर आश्चर्य और मुस्कान। जैसे कोई सपना हक़ीक़त बन गया हो। नेचुरलिस्ट गाइड अर्जुन मीणा ने इस विशेष क्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे ST-21 ने अपने अंदाज़ में एक छोटी सी फाइटिंग मूवमेंट भी दिखाई।
जिससे दृश्य और भी रोमांचक हो गया। सरिस्का की यह शाम एक यादगार लम्हा बन गई। जहां जंगल की खूबसूरती, बाघ की शान और इंसानी रोमांच का एक अनूठा संगम देखने को मिला। कभी बाघों की आंखों में जादू होता है। कभी उनकी चाल में कहानी और सरिस्का उस कहानी की सबसे खूबसूरत किताब है।
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक सांप जैसे जंगली जानवर को रेंगते देखा
JODHPUR // केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा
TONK // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल