ALWAR // मामूली झगड़ा अचानक खूनी संघर्ष में हुआ तब्दील, पीड़ित का आरोप की हमलावरों ने की लूटपाट

अलवर जिले के पलखड़ी गांव में बच्चों के बीच मामूली झगड़ा अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस संघर्ष में एक चार महीने की गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने हमले और लूटपाट के गंभीर आरोप लगाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गर्भवती अजूबा के बच्चों का विवाद पड़ोस के बच्चों से हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मौसम, मुबारिक, अरशद, शाहिद सहित करीब छह लोगों ने कुल्हाड़ियों से लैस होकर हमला कर दिया।

हमले में अजूबा, अतरबी, मकसूद और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार में इस घटना के बाद गहरा भय और तनाव है।

परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने अजूबा के गले से दो तोले की सोने की हसली और आरिफ की जेब से 40,000 रुपये लूट लिए और फिर मौके से फरार हो गए।
अकबरपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
CHITTORGARH // जिला कलेक्टर ने रावतभाटा के उप जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
ALWAR // अलवर कोर्ट का सख्त फैसला: दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद और जुर्माना