चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर
*कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का हुआ आयोजन*
जैसलमेर 03 जून। राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय के तत्वाधान में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्ंथान, गॉधी कॉलोनी, जैसलमेर में किया गया।
शिविर के दौरान जिला रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार ने प्रारम्भ में बेरोजगार आशार्थियों एवं कम्पनी नियोक्ता से रूबरू करवाया। आशार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसरों का अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में 761 आशार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 294 आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया गया।
इस रोजगार सहायता शिविर में राजकीय आई.टी.आई. के उपनिदेशक अशोक सुथार ने आई.टी.आई. मंे संचालित ट्रेड के बारे लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
शिविर में सुजलोन एनर्जी लिमिटेड (रोटर ब्लेड यूनिट), एस. आई.एस लिमिटेड कम्पनी, आर. बी. यू. सूजलोन, एस. बी. आई, लीड बैक, जैसलमेर, प्रिसिपल सैक्युरिटी कम्पनी, जैसलमेर, सूर्यागढ होटल कैनरा एच एस बी. सी लाइफ इन्शोरेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम इत्यादि कम्पनियों ने इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में भाग लेकर बेरोजगारो को रोजगार व स्वरोजगार प्रदान किया गया।
शिविर के सफल आयोजन में अतुल कुमार सुथार, भूपत सिंह, मकबूल अली, रोहित गर्ग, सुरेन्द्र कुमार, लक्ष्मण जी, विक्रम कुमावत, जानकी महेशवरी एवं चन्द्र सिंह इत्यादि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी ने आगुन्तक अतिथियों, बेरोजगार आशार्थियों एवं कंम्पनियों का आभार व्यक्त किया।
