फलौदी

दत्तात्रेय पुरोहित ब्यूरो चीफ फलौदी की रिपोर्ट
*बंगाल जीत पर शेखावत ने गुरुद्वारा में अरदास की*
– *जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री*
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भाजपा की पश्चिम बंगाल जीत पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब में अरदास की और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष हाजिरी देकर शीश नवाया।
शेखावत शनिवार को दिल्ली से गृह जनपद पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। अपने प्रवास के दौरान शेखावत तिंवरी स्थित श्री दादा भगवान स्व संस्कार केंद्र में चल रहे दादा भगवान सत्संग शामिल हुए। उन्होंने दादा भगवान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर संतों के दर्शन और भक्तों के साथ सत्संग किया। तिंवरी क्षेत्र में अतिप्राचीन खोखरी माता मंदिर जाकर माता के दर्शन और पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत नारायणगिरी जी से आशीर्वाद लिया और राष्ट्र की खुशहाली की कामना की।
केंद्रीय मंत्री शेखावत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह साहब गए और श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे मत्था टेक कर अरदास की। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता प्राप्त हो, इसकी अरदास की थी। उनके दायित्व वाली 28 में से 26 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। इस पर श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के समक्ष हाजिरी देकर शीश नवाया। संगत में शब्द सुने और सेवा की। शेखावत ने सभी के सहयोग से नए गुरुद्वारे के अति सुंदर निर्माण के लिए सभी को साधुवाद दिया। गुरु सिंह सभा एवं पंजाबी समाज की ओर से सिरोपाव ओर स्मृति चिन्ह से किए गए स्वागत अभिनंदन के लिए उन्होंने सभी का आभार जताया। सिख समाज के प्रमुख जगदेव सिंह खालसा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा, पंजाबी समाज के सुनील तलवार, हरजीत सिंह भूटानी, दर्शन सिंह लौटें, जसबीर सिंह सिद्धू, सतपाल सिंह भामरा जीतेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह छाबड़ा, हरदीप सिंह सलूजा सहित सभा के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने निज निवास स्थान पर गणमान्य लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं का यथा संभव निराकरण का प्रयास किया। भाजपा के विविध मोर्चा और प्रकोष्ठ में नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की। साथ ही, शेखावत शोक सभाओं में शामिल हुए और जिन पारिवारिक मित्रों व सदस्यों के घर में गमी हुई थी, उनके निवास जाकर दुःख साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *