चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर की रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप जैसलमेर पहुंचीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की बेटी Tiffany Trump रविवार को अपने पति Michael Boulos के साथ निजी दौरे पर जैसलमेर पहुंचीं। विशेष चार्टर्ड विमान से आगमन के बाद उनका स्वागत किया गया तथा पूरे दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं।
सूत्रों के अनुसार टिफनी ट्रंप अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगी। उनके कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध Jaisalmer Fort (सोनार किला), Patwon Ki Haveli, Gadisar Lake सहित अन्य ऐतिहासिक धरोहरों का दौरा शामिल है। इसके अलावा सम के धोरों में राजस्थानी लोक संस्कृति और रेगिस्तानी सौंदर्य का भी आनंद लेने की संभावना है।
टिफनी ट्रंप और उनके पति के ठहरने की व्यवस्था जैसलमेर के प्रसिद्ध Suryagarh Jaisalmer में की गई है। उच्च प्रोफाइल दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट से लेकर होटल और पर्यटन स्थलों तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे संवेदनशील जिले जैसलमेर में स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
टिफनी ट्रंप इससे पहले दिल्ली और आगरा का दौरा कर चुकी हैं, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध Taj Mahal का दीदार किया। जैसलमेर पहुंचने के साथ ही सीमावर्ती पर्यटन नगरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गई है।
नोट
ताजमहल के आगे की फोटो
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर की रिपोर्ट
