बाड़मेर

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बाटाडू में जश्न, कैलाश चौधरी का भव्य स्वागत
मनोज चाण्डक, ब्यूरो बाड़मेर
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में बाड़मेर जिले के बाटाडू गांव में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री Kailash Choudhary का ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
गांव में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मनाई। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन की राजनीति पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार देशभर में जनआस्था का केंद्र बनती जा रही है।
स्वागत समारोह में बाटाडू भाजपा मंडल अध्यक्ष मगाराम सऊ, बाटाडू सरपंच प्रवीण सऊ सिगोरिया, पूर्व सरपंच हनुमान बेनीवाल, पूर्व सरपंच पुखराज चांडक, गोमाराम सारण एवं विषणाराम गोदारा सेठ घेवरचंद चांडक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, किसान मोर्चा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *