दत्तात्रेय पुरोहित ब्यूरो फलौदी
डीएसटी फलोदी की नशे के विरूद्व बड़ी कार्यवाही।
35 क्विंटल 92 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, ट्रक जब्त।
फलोदी जिला बनने के बाद अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही।
थाना चाखू के बूंगड़ी क्षेत्र में डीएसटी द्वारा नशे से लदे ट्रक को कब्जे में लेने से तस्करों में मचा हड़कंप।
पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि वांछित अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला विशेष टीम फलोदी व पुलिस थाना चाखू ने संयुक्त कार्यवाही करते हुऐ पुलिस थाना चाखू के बूंगड़ी में एक ट्रक में परिवहन किये जा रहे 3592.300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता प्राप्त की। डीएसटी फलोदी ने नशे के विरूद्व फलोदी जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है।
कार्यवाही विवरण:- पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थाें के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थानाधिकारीगण व जिला स्पेशल टीम फलोदी को अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये गये है। अभियान के तहत दिनांक 15-16 अप्रेल 2026 की रात्रि में श्री प्रदीप एएसआई प्रभारी, जिला स्पेशल टीम फलोदी मय डीएसटी को संदिग्ध ट्रक आने की सूचना मिली। जिस पर श्री प्रेमाराम सीआई थानाधिकारी चाखू को सूचित किया गया। डीएसटी फलोदी बूंगड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रक के चालक ने डीएसटी को गश्त करते देखकर ट्रक को खड़ा कर भाग गया। जिस पर श्री अचलसिंह देवड़ा सीओ फलोदी के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी फलोदी व थानाधिकारी चाखू मय जाब्ता द्वारा मौके पर पहुंचे। मौके पर चालक नहीं मिलने व ट्रक संदिग्ध होने पर थाना जाब्ता व डीएसटी द्वारा तुरंत चालक की तलाश की। मगर काफी दूर तक धोरों में तलाश करने के बावजूद भी ट्रक चालक नहीं मिला। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भरे प्लास्टिक के कटों में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। ट्रक में परिहवन किये जा रहे कुल 3592.300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किये। ट्रक नं. आरजे 21 जीए 8229 को जब्त किया गया। ट्रक के नंबरों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व पुलिस थाना चाखू में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान श्री जमील खां सीआई थानाधिकारी भोजासर द्वारा किया जा रहा है। डीएसटी फलोदी ने फलोदी जिला बनने के उपंरात अवैध मादक पदार्थाे के विरूद्व अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है।
पुलिस टीमः- उपरोक्त कार्यवाही में श्री प्रेमाराम सीआई थानाधिकारी चाखू, प्रदीप एएसआई प्रभारी डीएसटी फलोदी(विशेष भूमिका), मांगीलाल एएसआई थाना चाखू, डीएसटी फलोदी से हैड कानि महेन्द्र उज्वल, कानि. चौखाराम, रामेश्वर, महेन्द्र चौधरी(विशेष भूमिका), गंगाराम कमाण्डो व पुलिस थाना चाखू से कानि. खुमाणसिंह, शैतानराम व श्यामाराम की भूमिका रही। जिन्हें पुलिस अधीक्षक फलोदी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
