राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। लगातार चौथे दिन देश की सबसे गर्म जगह राजस्थान में रही। जैसलमेर इस लिस्ट में 46.1 डिग्री के साथ सबसे ऊपर था।
इससे पहले तीन दिन बाड़मेर सबसे गर्म शहर था। मौसम केंद्र जयपुर ने गर्मी को लेकर चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। केंद्र ने 13 जिलों में लू की चेतावनी भी जारी की है।
वहीं, बुधवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बीकानेर, जयपुर संभाग के 8 से ज्यादा जिलों में बादल छाए और कई स्थानों पर आंधी चलने के साथ हल्की बारिश और ओले गिरे थे। श्रीगंगानगर में दोपहर बाद रेत का तूफान भी आया था।
