बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर जयपुर पहुंचे:सीतापुरा में BNI के स्पेशल सेशन में होंगे शामिल,हजारों उद्यमियों को संबोधित करेंगे

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित दो दिवसीय BNI INC 2026 कार्यक्रम के दूसरे दिन बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आयोजकों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। अनुपम खेर शाम 4 बजे होने वाले BNI के विशेष नेटवर्किंग सेशन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में देशभर से आए हजारों उद्यमी, बिजनेस प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स भाग ले रहे हैंकार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को एक्सपो एरिया में प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न नेशनल चैप्टर मीट्स आयोजित की गईं, जिनमें अलग-अलग राज्यों से आए सदस्यों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कई बड़े बिजनेस लीडर्स ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। बिजनेस ग्रोथ, लीडरशिप, डिजिटल मार्केटिंग और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेष सेशंस आयोजित किए गए।

इवेंट के दौरान प्रतिभागियों ने नेटवर्किंग के जरिए नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा की और प्रोफेशनल रिश्तों को मजबूत किया। आयोजन स्थल पर पूरे दिन उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

राजस्थान में BNI को मजबूत करने में जयपुर रीजन की भूमिका

BNI जयपुर रीजन ने साल 2017 में राजस्थान में BNI की शुरुआत की थी। तब से संगठन व्यापारिक सहयोग, रेफरल नेटवर्क और प्रोफेशनल विकास को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। आयोजकों के अनुसार, INC 2026 का उद्देश्य अलग-अलग क्षेत्रों के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर बिजनेस सहयोग और नेटवर्किंग के नए अवसर तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *