दत्तात्रेय पुरोहित ब्यूरो फलौदी
*रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत*
*जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षा मंत्री का किया स्वागत अभिनंदन*
*जोधपुर, 14 मई।*
*वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के जोधपुर आगमन पर पर जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ अगवानी की गई। केन्दी्रय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत रक्षा मंत्री के साथ ही जोधपुर पहुंचे। एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया*।
*रक्षामंत्री ने एयरफोर्स स्टेशन पर भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथसिंह, केन्द्रीय मंत्री शेखावत एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हेलिकाॅप्टर से मेड़ता के लिए प्रस्थान किया। मेड़ता में मीरा स्मारक पर राव दूदो जी मेड़तिया की मूर्ती अनावरण समारोह के बाद सभी पुनः जोधपुर पहुंचकर यहां पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरोंसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।*
