जैसलमेर

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर दिनांक-
’’आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्ष’’ सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी जैसलमेर द्वारा दिनांक 14 मई 2026 को प्रातः 6ः30 बजे गड़ीसर तालाब से आकाशवाणी परिसर तक ‘वॉकथान’ का आयोजन किया गया।
जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी द्वारा ‘वॉकथान’ का शुम्भारम्भ किया गया।
इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि आकाशवाणी ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी परिपूर्णता और विश्वसनीयता का सदैव लोहा मनवाया है। जिसकी बराबरी मीडिया के अन्य संस्थान नहीं कर सकते।
उन्होंने 90 वर्षों के गौरवशाली सफर की चर्चा करते हुए बताया कि समाचारों और मनोरंजन में भी आकाशवाणी के सभी केन्द्रों की जितनी प्रशंसा की जाए, वो कम है। आकाशवाणी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी को आकाशवाणी के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख राम जी लाल मीणा और स्टेशन इंचार्ज रमेश चंद्र जुनवाल के साथ आकाशवाणी परिवार के सभी कर्मचारियों और आकस्मिक उद्घोषकों, सूत्रधार एवं शहर के प्रबुद्ध जनों ने ‘वॉकथान’ में हिस्सा लिया।
छात्र-छात्राओं को केन्द्र द्वारा टी शर्ट और टोपी प्रदान कर उन्हें आकाशवाणी से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
‘वॉकथान’ को शहर के मुख्य मार्गों से बढ़ते हुए आकाशवाणी परिसर में पूर्ण किया।
‘वॉकथान’ के आकाशवाणी परिसर में पहुंचने पर सभी उपस्थित प्रतिभागियों को अल्पाहार दिया गया। कार्यक्रम प्रमुख रामजीलाल मीणा ने ‘वॉकथान’ में भाग लेने पर सभी का आभार जताया।

रामजीलाल मीणा
कार्यक्रम प्रमुख
आकाशवाणी, जैसलमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *