मोटर साइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, विजयनगर पुलिस की कार्यवाही

मोटरसाइकिल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा
विजयनगर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से गहन पूछताछ जारी
शम्भू दयाल व्यास
ब्यावर, 5 मई 2026।
जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा,मसूदा वृताधिकारी जय सिंह के निर्देशानुसार विजयनगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में तीन अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें कबूल की हैं।

पुलिस के अनुसार, रामदेव सिंह उर्फ रामू (27 वर्ष), निवासी कड़ियापा, पुलिस थाना टॉडगढ़, जिला ब्यावर को 4 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला क्रमांक 157/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना का विवरण

प्रार्थी सुरेश माली (44 वर्ष), निवासी बरल द्वितीय, ने 3 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोटरसाइकिल (नंबर RJ-36-SM-2914) विजय नगर अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।

ऐसे हुआ खुलासा

जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी तक पहुंच बनाई। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी रामदेव सिंह ने न केवल उक्त चोरी की वारदात स्वीकार की, बल्कि विजयनगर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में एएसआई कैलाश चन्द्र, प्रेमा राम(कांस्टेबल नं. 415), विष्णु (कांस्टेबल नं. 587) और जितेन्द्र (कांस्टेबल नं. 656) शामिल रहे।

आगे की कार्रवाई

पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है तथा चोरी की गई मोटरसाइकिलों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

थानाधिकारी, पुलिस थाना विजयनगर, जिला ब्यावर ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *