बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु आत्मरक्षा व करियर कार्यशाला आयोजित
शम्भू दयाल व्यास
ब्यावर 5 मई।मोहल्ला में महिला अधिकारिता विभाग के अंतर्गत केंद्र पन्नाधाय सुरक्षा में सम्मान केंद्र द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा मोहल्ला में बालिकाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आत्मरक्षा एवं करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही करियर दिशा प्रदान करना रहा। केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाना और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान कविता टाक एवं दीपिका अहीर ने बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। वहीं उर्मिला कवरिया ने वर्तमान समय के उभरते करियर विकल्पों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग एवं डिजाइनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को अपनी रुचि पहचानने और आवश्यक कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में केंद्र प्रबंधक बरखा दगदी ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियों को मानसिक रूप से शिक्षित होने के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी सशक्त होना जरूरी है, ताकि वे निडर होकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
