चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार, 09 मई को*
जैसलमेर, 04 मई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई (़ि़द्वतीय शनिवार) को जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर, ओमी पुरोहित के निर्देशन में जिले के सभी न्यायिक, लोक अदालत व राजस्व न्यायालयों में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज सोमवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर द्वारा जिले के बैंक अधिकारीगण के साथ कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर पर बैठक आयोजित की गई।
सचिव ने बैठक में बैंक अधिकारीगणों को बैंक रिकवरी प्रकरणों व वित्तीय प्रकृति (लोन रिकवरी, एनपीए सेटलमेंटस) प्रकरणों पर विचार-विमर्श करते हुए, उन्हें इनके अधिकाधिक प्रकरणों के बेहतर ढंग से के लिए निस्तारण प्रेरित किया।
इसके साथ ही सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त अधिवक्तागण, पक्षकारान व आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर अपने राजीनामा योग्य मामलों को निपटा कर लोक अदालत का पूरा लाभ उठावंे।
*–
जैसलमेर
